औरैया, फरवरी 19 -- औरैया, संवाददाता। शहर के मुहल्ला नारायनपुर निवासी 17 वर्षीय अभिषेक की गुरुवार को कानपुर में मौत हो गई। वह बुधवार को अचानक सड़क किनारे खड़े-खड़े बेहोश होकर नाले में गिर गया था। परिजन उसे निकालकर अस्पताल ले गए थे। बताया गया कि अभिषेक पुत्र सुरेश को बीमारी के चलते मिर्गी जैसे दौरे आते थे और उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को वह मोहल्ले में ही सड़क किनारे खड़ा था, तभी अचानक उसे दौरा पड़ा और वह नाले में गिर गया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन उसे औरैया के निजी अस्पताल ले गए। वहां से चिचौली सौ शैय्या अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए कानपुर भेज दिया।कानपुर में भर्ती रहने के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.