अलीगढ़, फरवरी 24 -- इगलास, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित गांव अहमदपुर के पास नाले में गिरकर टेंपो चालक की मौत हो गई। वह नशे के हालत में था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर पहुंच गए। मथुरा रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि दोस्तों ने हत्या कर शव को नाले में फेंका है। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खुल सका। गांव चंदफरी के निवासी टेंपो चालक युवक रविवार की देर रात मडराक थाना क्षेत्र के गांव अहमदपुर पर नाले में गिर गया। लोगों ने सुबह नाले में शव उतराता देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की शाम स्वजन ने सड़क पर शव रखकर अलीगढ़-मथुरा राजमार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान परिजन गांव के कुछ युवकों पर हत...