अमरोहा, मार्च 11 -- घर से गायब अधेड़ का शव गांव के नाले में पड़ा मिला। जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। बिना कानूनी कार्रवाई शव का गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मलेशिया निवासी 67 वर्षीय प्रभु सिंह पुत्र हीरा सिंह रविवार देर शाम गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने गांव में तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार को भी परिजन सुबह से तलाश में जुटे थे। इस बावत मलेशिया पुलिस चौकी पर भी सूचना दी थी। इसी दौरान अधेड़ का शव गांव के नाले में पड़ा मिला। नाले में शव पड़ा देख ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। नाले से शव को बाहर निकाला गया। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का मानना है कि अंधेरे के चलते प्रभु सिंह...