मुरादाबाद, फरवरी 15 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव रतुपुरा में शनिवार देर रात नाले में गिरे ग्रामीण के बाहर ना निकल पाने पर मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा इिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रतुपुरा में डिलारी थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी बबलू 50 पुत्र रामचंद्र क्षेत्र में जहां तहां घूमते रहते थे। शनिवार देर रात वह रतुपुरा के बाजार स्थित नाले में गिर पड़ा। उनका सिर नाले के भीतर धंस जाने से उसे चीख पुकार मचाने का भी मौका नहीं मिला। वह पूरी रात नाले में ही पड़ा रहा और रविवार की सुबह उसका शव नाले से बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि अधेड़ के शराब पीकर नाले में गिरने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.