उन्नाव, फरवरी 21 -- सफीपुर। गंगा एक्सप्रेस वे के अंडरपास समीप खोदे गए गड्ढे में शुक्रवार रात कार जा गिरी। हादसे में कार सवार महिला घायल हो गई। जबकि अन्य लोग बाल बाल बच गए। सीएचसी से डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ऊगू कस्बा के रहने वाले अभिप्लव शुक्रवार रात परिवार के साथ हसनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव गए थे। लौटते समय कोतवाली के मियागंज मार्ग मवई ब्रह्मनान गांव के समीप अंडरपास निर्माण स्थल के पास खोदे गए नाले में उनकी कार जा गिरी। कार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार में सवार सभी पांच लोगों को बाहर निकाला। हादसे में अभिप्लव की 30 वर्षीय पत्नी रिया घायल हो गईं। घायल महिला को निजी वाहन से सीएचसी सफीपुर लाया गया। जहां जांच के दौरान पैर में फ्रैक्चर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल...