गाज़ियाबाद, नवम्बर 4 -- ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन और वसुंधरा इलाके में बने कई नालों पर सुरक्षा दीवार नहीं होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। इसके चलते वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि कई बार निगम को शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। शालीमार गार्डन में राम मनोहर लोहिया पार्क के दोनों ओर बने नाले पर सुरक्षा दीवार नहीं है। वहीं, वसुंधरा सेक्टर-15 से 18 तक नाले पर सेफ्टी वॉल नहीं बनाई गई है। इसके चलते लोगों में हादसे का डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरक्षा दीवार न होने के कारण पूर्व में कई बार हादसे हो चुके हैं। कई बार जानवर भी नालों में गिर चुके हैं। रात के समय हादसे की स्थिति में सहायता के लिए कोई नहीं मिल पाता। लोगों ने बताया कि राम मनोहर लोहिया पार्क के दोनों ओर करीब एक से...