बलरामपुर, फरवरी 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। ग्राम घुसाह बहराइच रोड के दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर नाले पर हुए अवैध कब्जे से उत्पन्न गंभीर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी वर्षों से मुख्य नाले के माध्यम से बलरामपुर-बहराइच हाईवे से सटे बड़े नाले में होती रही है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा नाले की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर मकान और दुकान निर्माण कर लिया गया है। इससे पानी का बहाव बाधित हो गया है और रास्तों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में हालात और अधिक गंभीर हो जाते हैं। घरों के बाहर पानी जमा रहने से आवागमन प्रभावित होता है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.