बागपत, फरवरी 23 -- बागपत। गौना सहवानपुर गांव नाले पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया। इससे जल निकासी की व्यवस्था गड़बड़ा गई है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत खेकड़ा एसडीएम से की और स्थित से अवगत कराया। शिकायत के बाद एसडीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव निवासी युसूफ और अन्य ग्रामीण ने एसडीएम खेकड़ा से शिकायत करते हुए बताया कि सरकारी नाले पर गांव के लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। अवैध कब्जे की वजह से जल निकासी प्रबंधन नहीं हो पा रहा है। अवैध कब्जा हटाया जाना चाहिए। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम खेकड़ा निकेत वर्मा ने डीपीआरओ और तहसीलदार खेकड़ा की संयुक्त टीक बनाई। निर्देश दिए शिकायता की प्राथमिकता में जांच करेंगे। जांच में सरकारी नाले पर अवैध कब्जा मिलता है, तो उसे हटवाना सुनिश्चित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...