देहरादून, फरवरी 23 -- नगर पालिका परिषद मसूरी, शहर के नाले खालों पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन ठेकेदार घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। बरसात के समय इससे स्थिति और खराब हो सकती है व धनजन की हानि हो सकती है। नगर पालिका ने शिकायत के बाद ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। अंडा खेत स्थित नगर पालिका लाखों रुपए की लागत से नाले की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि इस कार्य में लोकल बजरी के साथ ही सड़क के टूटे हुए सीमेंट के पत्थरों व लोकल बजरी से नाले का निर्माण किया जा रहा है। इससे जहां सरकार को राजस्व की हानि हो रही है वहीं घटिया निर्माण सामग्री से कार्य की गुणवत्ता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा शहर के विभिन्न नालों खालों में करोड़ों रुपए की लागत से मरम्मत का कार्य किया जा रहा है लेकिन विभिन्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.