फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 18 -- फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने किसानों की समस्याओ को उठाया। रामपुर ढपरपुर, आमिलपुर, भोपत नगला के किसानों की दिक्कतों की जानकारी ईओ को दी गयी। ईओ मौके पर पहुंचे। भरोसा दिया गया कि नाले को पक्का कराया जायेगा। इस दौरान किसान नेता ने शहर क्षेत्र के एक लेखपाल के खिलाफ आवाज उठायी। कहा कि होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया के लिए युवाओं ने आवेदन किया। लेकिन निवास प्रमाण पत्र की रिपोर्ट ही नहीं लगायी गयी जिससे कई युवा भर्ती प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...