श्रावस्ती, फरवरी 8 -- लक्ष्मनपुर, संवाददाता। केन नाले पर बने पुल के लोहे की रेलिंग के कुछ हिस्से की ग्रिल गायब है। इससे पुल से होकर आवागमन करने वालों के लिए हमेशा हादसे का डर बना रहता है। अनियंत्रित वाहन कभी भी पुल से नीचे नाले में गिर सकते हैं। भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग पर विकास क्षेत्र सिरसिया के भुजंगा गांव के पास केन नाला बह रहा है। नाले पर पुल बना हुआ है। जिससे इस क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग आवागमन करते हैं। इसके साथ ही बलरामपुर जिले के सीमावर्ती गांवों के लोगों का भिनगा व अन्य गंतव्य स्थानों तक आवागमन होता है। पुल से होकर सुरक्षित आवागमन के लिए पुल के दोनों ओर लोहे की रेलिंग बनी हुई है। लेकिन रेंलिग का कुछ हिस्सा सालों से क्षतिग्रस्त पड़ा है और रेलिंग में लगी लोहे की ग्रिल टूट कर गायब है। इससे हादसे का डर बना रहता है। इस समय सुबह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.