बहराइच, फरवरी 21 -- फखरपुर, संवाददाता। एक गांव के नाला के नजदीक झाड़ियों के पास कूड़े के ढेर में कपड़े में लिपटी नवजात कन्या का शव मिला। कुत्तों के झुंड के मंडराने से लोगों को इसकी भनक लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात के बाद शव की पहचान न होने पर फोटो व वीडियोग्राफी कराकर शव को मार्च्युरी में रखवाया गया है। फखरपुर के गजाधरपुर के मजरे निष्ठा गांव में शनिवार की सुबह लगभग 9:30 बजे नाले के नजदीक झाड़ियों के पास कूड़े के ढेर पर कपड़े में लिपटी नवजात कन्या का शव मिला। इस हृदयविदारक घटना सामने आने पर गांव में हड़कंप मच गया। तमाशबीन इकठ्ठा होकर पत्थर दिल मां को कोसते नजर आए। सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव चौहान पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तहकीकात की। शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में बच्ची के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.