फरीदाबाद, दिसम्बर 2 -- फरीदबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गंदे नाले के पास सोहना-हार्डवेयर रोड किनारे खड़े एक कैंटर से एक अनियंत्रित कार जा भिड़ी। इससे कार चालक की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार रात का है। पुलिस के मुताबिक, संजय कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय सागर सोमवार देर रात अपने घर लौट रहे थे। जब वह सेक्टर-22 श्मशान घाट के पास गंदे नाले के नजदीक पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित हो गई। कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े कैंटर से जा टकराई। कार टकराने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कैंटर चालक को जब हादसे का पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम तुरंत वहां पहुंची और घायल को बीके अस्पताल लेकर भागी, लेकिन वहां पहुंचने के कुछ मिनटों बाद ही उनकी मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के परिजनों...