लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- क्षेत्र के करसड़ी नाले के पास धधक रही शराब भट्ठी का पुलिस व आबकारी विभाग ने भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में लहन, तैयार शराब व उपकरण बरामद किए हैं। करीब दो हजार किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट कराया गया। आबकारी निरीक्षक अब्दुल अज़ीज़ ने स्टाफ के साथ रमियाबेहड़ करसड़ी नाले के पास कच्ची शराब बनने की सूचना पर छापा मारा। टीम ने मौके से भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण व 30 लीटर तैयार शराब बरामद की। करीब दो हजार किलोग्राम बरामद लहन को नष्ट किया। हालांकि लोगों का कहना है कि शराब बनाने वाले न पकड़ा जाना छापामारी पर सवाल उठा रहा है। इसके अलावा पिछले दो दिन में आबकारी टीम ने धौरहरा और पढुआ थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बनाने के संदिग्ध अड्डों पर छापा मार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण व 45 लीटर त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.