हरिद्वार, फरवरी 8 -- ज्वालापुर विस क्षेत्र के वार्ड-35 कड़च्छ में बड़े नाले का पुनर्निर्माण पिछले पांच महीनों से अधूरा पड़ा है। ग्रामीण निर्माण विभाग की कार्यदायी संस्था और ठेकेदार ने सड़क तोड़कर काम शुरू तो किया, लेकिन बीच में ही छोड़ दिया। नतीजा यह है कि आज पूरा इलाका परेशानी, गुस्से और असुरक्षा के साए में जी रहा है। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। उनके अनुसार, टूटी सड़क, खुला नाला और चारों ओर बिखरा मलबा, यही आज कड़च्छ की पहचान बन गई है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं, जबकि वाहन घरों तक पहुंचना लगभग बंद हो गया है। लोगों का कहना है कि अंसारी मार्केट से कड़च्छ तक नाले की टेपिंग करीब एक साल पहले पूरी हो गई थी, लेकिन कड़च्छ मोहल्ले में नाल...