जमशेदपुर, जुलाई 19 -- एक महीने से शहर में हो रही बारिश से शहर के प्रमुख जल निकासी वाले नालों में कचरा फंसने से हो रहे जलजमाव को रोकने के लिए टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) ने शुक्रवार को कई इलाकों में नाला सफाई अभियान चलाया। यह अभियान शहरी स्वच्छता, जन स्वास्थ्य और मानसून में जलभराव रोकने के लिए किया गया। कंपनी का अभियान शुक्रवार को शुरू हुआ। पहले दिन प्रमुख जल निकासी बिंदुओं को चुना गया। इनमें मूलचंद सिंह बागान बड़ा नाला, साकची गुरुद्वारा के पीछे का हिस्सा, नेहरू कॉलोनी, सीतारामडेरा पुलिया, भालूबासा पुलिया, स्लैग रोड, भालूबासा हरिजन बस्ती, गंगोत्री कॉम्प्लेक्स, आरडी टाटा गोलचक्कर के पास, कालीमाटी रोड टीसीआई और रिफ्यूजी कॉलोनी में सफाई की गई। सफाई के लिए विशेष उपकरण और प्रशिक्षित कर्मचारी लगाए गए हैं। नालों से कचरा, गाद और मलबा हट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.