बागपत, फरवरी 18 -- बागपत। सिरसली गांव में अजीब प्रकरण सामने आया है। यहां नाले की सफाई कराने के नाम पर तीन बार में धनराशि निकाली गई है मगर सफाई हुई ही नहीं। डीडीओ ने शिकायत मिलने पर मौके पर निरीक्षण किया, जहां पर शिकायत सही मिली है। इस पर डीपीआरओ को निर्देश दिए है कि वित्त अनियमितता हुई है। इसकी प्रशासनिक और तकनीकी गठित कराकर जांच कराई जाए। डीडीओ राहुल वर्मा ने डीपीआरओ को लिखे पत्र में कहा है कि 11 जनवरी को विकास भवन में सिंचाई बंधु की बैठक में सिरसली के धर्मवीर सिंह ने शिकायत की थी कि गांव में नाले की सिल्ट सफाई के लिए ग्राम पंचायत निधि से 30 जुलाई 2025 को 9920 रुपए, 9870 रुपए और 18760 रुपए की धनराशि निकाली गई, जबकि सिल्ट की सफाई नहीं कराई गई। उनकी शिकायत पर जांच कराने पर नाले की सिल्ट की सफाई नहीं मिली। जांच के दौरान ग्रामीणों का कहना था...