सीतापुर, फरवरी 18 -- सीतापुर। शहर के लक्ष्मणपुर मोहल्ले में हाइवे से जुड़ा आरसीसी रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही हाइवे के करीब नाले की पुलिया टूटी होने से पूरे मोहल्ले का पानी सीसी रोड पर ही भरता है। जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। सबसे अधिक दिक्कत पैदल निकलने वालों को हो रही है। स्थित इतनी खराब है कि कई बार लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। सवारियों को ले जाने वाले आटो भी कई बार पलट चुके हैं। बीच रास्ते में नाले का ढक्कन टूटा होने से लोगों की बाइकें भी फंस जाती हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से समस्या दूर करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...