बुलंदशहर, जनवरी 24 -- नोएडा में इंजीनियर की दुःखद मौत के बाद इसे हादसों को रोकने के लिए खुर्जा नगर पालिका आंख मुदे बैठी है। रोडवेज बस अड्डे से बड़े मन्दिर जाने वाली सड़क को जोड़ने वाले नाले की पुलिया की रेलिंग कई महीने टूटी पड़ी है। इस पुलिया से ज्ञान लोक कालोनी के हज़ारों लोग और वाहन दिन रात कोतवाली की ओर जाते हैं। लेकिन किसी का ध्यान इसकी ओर नहीं गया। स्थनीय लोगों ने कई बार मौखिक व लिखित रूप से टूटी रेलिंग बनवाने की मांग की है,लेकिन कुछ नही हुआ। टूटी रेलिंग के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...