मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना के बैरिया जयप्रकाश नगर में घर के सामने नाले का पानी बहाने के विवाद में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए। भोला प्रसाद के आवेदन के आधार पर अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बगलगीर संजय कुमार साह उसके घर के सामने अक्सर पानी बहाता है, जिससे आने-जाने में कठिनाई होती है। मना करने पर मारपीट की। भोला प्रसाद ने लूटपाट का भी आरोप लगाया है। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...