बलिया, फरवरी 6 -- बेल्थरारोड। स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने वार्ड नंबर आठ मधुबन मार्ग के पास बन रहे में नाले का शुक्रवार को निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, गहराई, चौड़ाई और ढलान पर ध्यान देते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस नाले का सिर्फ निर्माण कार्य नहीं, बल्कि नगर वासियों को वर्षों से हो रही जल जमाव की समस्या से राहत दिलाने का ठोस प्रयास है। कहा कि निर्माण सामग्री में गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं करने की बात दोहराई तथा समयबद्ध कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...