छपरा, मार्च 20 -- दरियापुर। सीमावर्ती दिघवारा प्रखंड के पीरगंज से शीतलपुर पुराना बाजार जाने वाली सड़क के किनारे स्थित नाले से सफाई के दौरान कीचड़ निकाल कर बीच सड़क पर ही फेंका जा रहा है। इससे इस सड़क से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। राहगीर कीचड़ में गिर जा रहें हैं। वहीं बाइक व साइकिल सवार लोगों के कपड़े कीचड़ के छींटे से गंदे हो जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात है कि सड़क पर इतने कचरे पसर गए हैं कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों को कीचड़ की बदबू से काफी परेशानी हो रही है। साथ ही राहगीर भी परेशान हैं। गौरतलब हो कि पीरगंज से शीतलपुर बाजार जाने वाली सड़क काफी व्यस्त रहती है कारण कि सब्जी की इस रास्ते में बड़ी मंडी है । कई थोक किराना दुकानें हैं। इसलिए यह सरक काफी व्यस्त रहती है। शीतलपुर मुख्य बाजार में अक्सर जाम रहने से बाइक व चार पहिया वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.