कानपुर, फरवरी 8 -- पुखरायां, संवाददाता। कस्बे की मुख्य रोड अब नाली से नाली तक बनाई जाएगी। साथ ही प्रत्येक दुकान के सामने नाली से सटाकर ग्रिल लगाई जाएगी, जिससे दुकानदार ग्रिल के बाहर अपनी दुकानें न बढ़ा पाए। उसी के साथ जिस-जिस मकान स्वामियों ने फुटपाथ किराए पर दे रखा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कस्बे में आएदिन हो रही अतिक्रमण की शिकायतों से आजिज नगर पालिका व पीडब्ल्यूडी ने मुख्य मार्ग पर 25-25 फुट चिह्न लगाकर यह चेतावनी जारी की थी कि यह जगह पीडब्ल्यूडी की है और इसे खाली कर दिया जाए। उसके बाद नोटिस का दौर शुरू हो गया। इसके चलते दुकानदारों में हड़कंप मचा था। शनिवार को देर शाम कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से कस्बे के दुकानदार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री के साथ मिलने पहुंचे और दुकानदारों ने उनसे अपनी व्यथा बताते हुए कहाकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.