अंबेडकर नगर, मार्च 9 -- अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगरपालिका अपनी ही जमीन पर कब्जा नहीं कर पा रही है। वार्ड नंबर सात विजय गांव के कमालपुर में पांच कड़ी नाली पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है।बार बार शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं हो सकी। जबकि राजस्व विभाग और नगरपालिका द्वारा टीम गठित कर पैमाइश की जा चुकी है। पैमाइश में अतिरिक्त भूमि चिन्हित की गई है। गाटा संख्या की पैमाइश कर नगरपालिका को रिपोर्ट भी सौंपी जा चुकी है। राजस्व विभाग की लापरवाही के कारण सड़क पर जलभराव है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.