नोएडा, फरवरी 5 -- ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग गांव में बुधवार को आयुष अपने घर के सामने की नाली साफ कर रहा था। इस दौरान उसका पड़ोसियों से झगड़ा हो गया। आरोपियों ने उस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राहुल, शिवा, सागर और हनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...