धनबाद, मार्च 12 -- सिंदरी। रोहड़ाबांध स्थित आरएन टाइप कॉलोनी में नाली सफाई को लेकर मंगलवार को दो पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर सिन्दरी पुलिस पहुंची। घायलों को इलाज के लिए चासनाला सीएचसी भेजा। घटना के संबंध में गौतम मोदी ने बताया कि उसके आवास आरएन -256 के पीछे ड्रेन जाम था। सफाई को लेकर पड़ोसी से कहा सुनी हो गई और हाथा पाई हो गई। पड़ोसी ने लाठी डंडे से मारकर मुझे घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के दिनेश रजक ने बताया कि विना वजह लड़ता रहता है। आज ड्रेन के सफाई के दौरान मेरी पत्नी को गाली गलौज देते हुए मारपीट करने लगा। जिससे मेरी पत्नी का हाथ और पैर में चोट आई है। जबकि साला की पत्नी का बांया हाथ टूट गया है। सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.