सीतापुर, फरवरी 20 -- अकबरपुर। तालगांव के त्यौला में नाली सफाई के दौरान जमकर मारपीट हो गई। त्योला निवासी मो. इस्लामुद्दीन नाली की सफाई कर रहा था। इस बीच दुकानदार आनंद पर नाली की छींटे पड़ गई। विवाद बढ़ने पर मो. इस्लामुद्दीन ने आनंद पर कुदाल से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आनंद को परसेंडी सीएचसी भेजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...