चंदौली, जून 24 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। चहनिया कस्बा स्थित बलुआ मार्ग पर नाली और नाबदान के पानी निकासी न होने से जलभराव की समस्या हो गई थी। शिकायत के बाद भी नाली सफाई न होने पर ग्रामीणों ने सोमवार को खुद साफ सफाई कर विभाग के अधिकारियों को आइना दिखाया। वही विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश जताया। चहनिया स्थित कस्बा में चौराहे के पास बलुआ मार्ग पर गली में कई लोग मकान बनवाकर रहते है। गली से सौ मीटर पर हाइवे का निर्माण कार्य चल रहा है। यह नाली चहनिया वाया बलुआ मार्ग के नाली के साथ अटैच है। नाली का मिलान ठीक से न होने पर पानी ओवरफ्लो होकर गली में भर जा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही थी। इसकी शिकायत करने के बाद भी समस्या दूर न होने पर ग्रामीणों ने खुद ही नाली की सफाई किया। पूर्व प्रधान सरिद्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.