सीतापुर, फरवरी 21 -- सीतापुर, संवाददाता। तालगांव थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत त्यौला में नाली की सफाई को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर कुदाल से हमला कर दिया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, परीजनो ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में दो को हिरासत में लेकर पूछ्ताक्ष कर रही है। तालगांव थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत त्यौला में मोहम्मद इस्लामुद्दीन नाली की सफाई कर रहा था। पास में ही आनंद की इलेक्ट्रॉनिक दुकान थी, जिसका कुछ सामान दुकान के बाहर रखा हुआ था। सफाई के दौरान गंदगी के छींटे सामान पर पड़ने लगे, जिस पर दुकान मालिक आनंद ने आपत्ति जताई। दोनो में बहस बढ़ गयी जिसके बाद इस्लामुद्दीन ने अपने हाथ में पकड़ी कुदाल से आनंद पर वार कर दिया। हमले में आनंद गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया। आरोप है ...