औरंगाबाद, जून 17 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान संवाददाता। दाउदनगर थाना क्षेत्र के चौरी गांव में नाली को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान विष्णु दयाल राम के पुत्र जयकुमार मधुकर और भोलाराम के पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नाली में पाइप डालने को लेकर विवाद शुरू हुआ। उन्होंने गंडासा व खंती से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया। घायलों को परिजनों ने तुरंत दाउदनगर के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर किया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...