सुल्तानपुर, फरवरी 2 -- भदैया, संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पलिया गांव में नाली को लेकर हुए विवाद में अनुसूचित जाति की एक महिला के साथ मारपीट व जातिसूचक गालियां देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दबंग किस्म के लोगों ने नाली बंद कर दी, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष चंद्रभान ने बताया कि, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता प्रमिला देवी पत्नी पन्नेलाल निवासी ग्राम पलिया ने थाना शिवगढ़ थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके मकान का पानी नाली के रास्ते बहता है। आरोप है कि पड़ोसी गांव पतिपुर निवासी लालता प्रसाद, उनकी पत्नी फूलकली व ममता पत्नी फूलचंद ने रात में नाली को मिट्टी डालकर बंद कर दिया। 28 जनवरी की सुबह जब पीड़िता नाली खोलने लगी तो आरोपियों ने भद्दी-...