बक्सर, नवम्बर 11 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव में मंगलवार की सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। घटना नाली का विवाद बताया जाता है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराते हुए दोनों पक्षों से इस घटना में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कुंजलाल राम और नारदमुनि राम के बीच नाली का विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में दोनों पक्ष के लोग जख्मी हुए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एक पक्ष के कुंजलाल राम, शशि कुमार, कुमोद राम, सचिन कुमार और दूसरे पक्ष के नारदमुनी राम, अभिषेक राम, जितेंद्र राम तथा सुरेश राम को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.