शामली, फरवरी 25 -- क्षेत्र के गांव जसाला में नाली विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें दोनों ओर से दो महिलाएं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराने के बाद एक दूसरे के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना क्षेत्र के गांव जसाला निवासी राजेंद्र व कर्मवीर दोनों सगे भाइयों के मकान पास-पास है। पिछले कुछ दिनों से नाली प्रकरण को लेकर दोनों में विवाद हो चुका है। मंगलवार दोपहर को एक बार फिर नाली में कूड़ा डालने को लेकर राजेंद्र व कर्मवीर पक्ष की महिलाओं में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। महिलाओं ने एक दूसरे पर पथराव किया। खूनी संघर्ष के दौरान राजेंद्र पक्ष से राजेंद्र व प्रतिभा व कर्मवीर पक्ष में कम्मौ व कर्मवीर घायल हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.