हरदोई, जनवरी 31 -- अतरौली। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोड़वा खेम के मजरे आलमखेड़ा गांव में घरेलू नाली में चार माह का मानव भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों की नजर गांव निवासी शिवकुमार के घर के बाहर स्थित घरेलू नाली पर पड़ी, जहां भ्रूण दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण सुरेश एडवोकेट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। इंस्पेक्टर सतीश चन्द्र ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.