चित्रकूट, फरवरी 14 -- चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना क्षेत्र के इटखरी गांव के मजरा नेता का पुरवा में एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की नाली में गिरने से मौत हो गई। मासूम बच्ची अपने बड़े भाई-बहनों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी वह दो से तीन फीट गहरी नाली में गिर गई। बच्ची की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नेता का पुरवा निवासी राजेश प्रजापति कर्वी में ई-रिक्शा चलाता है। गांव में उसकी पत्नी शिवकली अपनी पांच बेटियों व एक बेटे के साथ रहती है। गुरुवार को राजेश ई-रिक्शा लेकर चला गया था। वहीं दोपहर में उसकी पत्नी शिवकली बैंक में कुछ काम होने की वजह से बेड़ीपुलिया चली गई। घर पर उसकी बेटियां सीमा, गुड्डन, लक्ष्मी आदि थीं। लक्ष्मी सबसे छोटी बेटी है। उसकी उम्र करीब डेढ़ वर्ष है। राजेश के भाई रा...