बाराबंकी, जनवरी 27 -- सुबेहा। थाना क्षेत्र के शफीपुर मजरे शरीफाबाद गांव मे नल पानी निकासी के लिए बनाई नाली को विपक्षी ने पाट दिया। विरोध पर विपक्षी ने उसे पीट दिया। लोगों ने बीच बचाव कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शफीपुर मजरे शरीफाबाद गांव निवासी शिवकला पत्नी छेद्दन ने बताया कि उनका गांव के गिरधारी आदि से जल की निकासी को लेकर विवाद है। इनका आरोप हैं कि विपक्षी गिरधारी, सीताराम जहिरा व माया ने जल निकासी के लिए बनाई गई नाली को पाट दिया था। उन्होंने इसका विरोध किया तो विपक्षी लोगों ने उसे पीट दिया। लोगों ने बीच बचाव कर मामला सुल्टाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों को पीट दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...