कौशाम्बी, फरवरी 18 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चायल तहसील के कोटिया गांव में दबंग भाइयों ने जल निकासी के लिए ग्राम सभा से बनाई गई नाली पर पक्की दीवार खड़ी कर जल निकासी बंद कर दिया है। विरोध करने पर गाली गलौज कर मारने पीटने की धमकी दे रहें हैं। बुधवार को पीड़ितों ने एसडीएम से शिकायत की है। कोटिया गांव की रुखमनी देवी, सीमा देवी, ऊषा देवी और श्रीमती ने बताया कि घर के सामने ग्राम सभा की ओर से पक्की नाली का निर्माण कराया गया है। जिससे उनके घरों का पानी बहता है। आरोप है कि पड़ोसी दबंग भाइयों ने सप्ताह भर पहले नाली पर पक्की दीवार खड़ी कर जल निकासी बंद कर दिया है। जिससे मोहल्ले में गंदा पानी भर गया है। इससे आने जाने में परेशानी हो रही है। आरोप है कि विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट की धमकी दे रहे हैं। सरायअकिल पुलिस से मामले की शिकायत की थी। आरोप है...