साहिबगंज, सितम्बर 2 -- नाली निर्माण से जलापूर्ति ठप, लोगों ने किया सड़क जाम उधवा। प्रखंड क्षेत्र के कटहलबाड़ी- श्रीधर सड़क को ग्रामीणों ने सोमवार को जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार संवेदक ने नाली निर्माण कार्य को लेकर मोमिन टोला के पास सड़क किनारे खुदाई के दौरान जल नल योजना की ओर से बिछाई गई पाइप लाइन को काट देने से महीनों से गांव में जलापूर्ति ठप है। सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में आये दिन लोगों के गिरने से हादसे हो रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की है , लेकिन अबतक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त सड़क को सोमवार की सुबह जाम कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही प्रभारी जीपीएस संतोष कुमार सुमन,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक हारून रशीद,राधानगर थाना अमर कुमार मिंज मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.