चंदौली, जनवरी 1 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां वाया धानापुर मुख्य मार्ग पर चहनियां कस्बा (खण्डवारी) में मार्ग पर बसे लोगों को पानी निकासी की समस्या से जूझना पड़ता था। लेकिन अब लोगों को इससे राहत मिलेगी। क्षेत्र पंचायत की ओर से नई नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इससे जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। इसके निर्माण के लिए व्यापारी और दुकानदार लंबे समय से मांग कर रहे थे। दुकानदारों और व्यापारियों की मांग एवं समस्या को देखत हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य आनन्द सिंह ने इसका प्रस्ताव बनाकर दिया था। ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्ताव पर स्वीकृति के बाद नाली निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। जिससे लोगों को नाबदान के पानी की निकासी के लिए परेशान नही होना पड़ेगा। कस्बे में पुरानी नाली जाम और क्षतिग्रस्त होने के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.