बलरामपुर, दिसम्बर 11 -- सादुल्लाह नगर। सादुल्लाह नगर कस्बे में नाली निर्माण न होने से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते कस्बावासियों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नीलेश, आशीष, चांद बाबू, रिजवान आदि ने बताया कि नाली निर्माण न होने से कस्बे में जलभराव से लोगों को समस्याएं होती हैं। यहां पर नाली निर्माण कराए जाने की नितांत आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...