बुलंदशहर, फरवरी 15 -- नगर क्षेत्र स्थित अमरमाया कॉलोनी फेस-2 में नाली निर्माण को लेकर एक महिला के साथ पड़ोसियों ने बुरी तरह मारपीट की और उसके घर में घुसने का प्रयास किया। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में अमरमाया कालोनी निवासी पीड़िता दीपा पत्नी सोनू ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति भारतीय सेना में सेवारत हैं और वह अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ घर पर रहती है। आरोप है कि पड़ोसी देवेंद्र, उसकी पत्नी और उनके पुत्र ने 12 जनवरी को नाली निर्माण शुरू किया और उसके घर की नाली से ऊंचा कर अपनी नाली बनाने लगे, जिससे पीड़िता के घर की नाली का पानी रुकने लगा। कई बार समझाने के बावजूद आरोपी पक्ष निर्माण कार्य जारी रखा गया। शाम के वक्त पीड़िता ने देखा कि आरोपियों द्वारा अपनी नाली ऊंची बना दी गई है, जिसका विरोध करने प...