मऊ, मार्च 4 -- मऊ। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 14 बकवल में नाले के अभाव में पानी निकासी नहीं होने से नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग सार्वजनिक स्थानों पर घरों का पानी बहाने के लिए विवश होते हैं। वहीं, एनएच 20 से लेकर केन्द्रीय विद्यालय तक सम्पर्क मार्ग चौड़ा नहीं होने से जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। उधर, वार्ड में शामिल नए क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल, जल निकासी समेत अन्य दिक्कतें उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों समेत अधिकारियों को समस्याओं के बाबत कई बार अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 14 बकवल की आबादी लगभग 15 हजार से अधिक है। इसमें 85 सौ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। वहीं वार्ड का क्षेत्रफल दस किलोमीटर तक के दायरे में फैला हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.