गिरडीह, जनवरी 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। धनबाद रेलवे सेतु के पास रेलवे द्वारा नाली डायवर्सन का कार्य करने से सोमवार पूरी रात ट्रैफिक ब्लॉक रहा। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लगी रही। हालांकि सूर्य की किरण के साथ जाम खुला और ट्रैफिक का दवाब कम होने लगा तो लोगों को राहत मिली। यहां बता दें कि सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते द्वारा पूर्व में ही निर्माण कार्य की जानकारी दे दी गई थी। पदाधिकारी ने कहा था कि धनबाद रेलवे सेतु के पास रेलवे द्वारा नाली डायवर्सन कार्य करने के लिए 19 जनवरी की रात 11 बजे से मंगलवार सुबह तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.