जमशेदपुर, मई 31 -- मानगो नगर निगम की लचर सफाई व्यवस्था के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। वार्ड 10 के समतानगर में नाली जाम के खिलाफ शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि दस दिन से नाली बजबजा रही है और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय निवासी रुक्मणि देवी ने बताया कि इस कारण वह मंदिर नहीं जा पा रही है। शिकायत के बावजूद निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। समस्या से परेशान लोगों ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने निगम पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम की जवाबदेही खत्म हो गई है। अधिकारी खबरों में बने रहने और धन संग्रह में लगे हैं, जनता को राम भरोसे छोड़ दिया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निगम खुद तो जरूरत के अनुसार पानी नहीं दे पा रहा, लेकिन जो लोग निजी नलकूप लगाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.