पिथौरागढ़, जनवरी 10 -- पिथौरागढ़। नगर के एसडीएस राइंका के समीप नाली चोक होने से दूषित पानी बाहर की ओर बह रहा है। जिस कारण मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से सड़क किनारे बंद पड़ी नाली को खुलवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...