गया, फरवरी 21 -- सभी वार्डों में विकास के लिए नाली-गली के लिए 30 से 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए पार्षद अपने वार्ड में जरूरी कार्य का प्राकलन बनवायें। उक्त बातें शनिवार को गया नगर निगम सभागार में बोर्ड की बैठक के दौरान मेयर गणेश पासवान ने कहीं। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में जहां कहीं भी पार्क है उसे भी डेवलप किया जायेगा। छात्रों के लिए पुस्तकालय की भी व्यवस्था की जायेगी। शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए आबादी के अनुसार सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ने पर निर्णय लिया गया। प्रत्येक वार्ड में तीन, चार और छह सफाईकर्मियों को बढ़ाने का काम किया जाएगा। इस दौरान शहर के विकास को लेकर कई योजनाओं पर सदस्यों ने मुहर लगायी। शहर के स्लम क्षेत्रों को माडल बनाने के लिए बैठक में निर्णय लिया गया। दो बड़े स्लम एरिया को मॉडल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.