प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- कुंडा। एसआई राजकुमार ने नाली के विवाद में मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एक फरवरी की रात करीब एक बजे उनको सूचना मिली कि सद्दू का पुरवा तिलौरी थाना कुंडा में नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो रही है। उक्त सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग शांत नहीं हुए। तहरीर देकर एसआई राजकुमार ने एक पक्ष के रामकुमार पटेल व रीता पटेल तथा दूसरे पक्ष के शालिनी पटेल व निर्मला देवी निवासी सद्दू का पुरवा तिलौरी थाना कुंडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...