बरेली, अगस्त 6 -- शाही। नाली के विवाद में सोमवार रात आठ बजे काशीपुर गांव में पाती गिरि और रजनीश गिरि में झगड़ा हो गया। दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में जकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष की ममता देवी का आरोप है कि पाती गिरि, राजू गिरि, नन्हे गिरि और विशाल गिरि लाठी-डंडे लेकर उनके दरवाजे पर आकर गाली गलौज कर रहे थे। विरोध पर हमला कर दिया। उनके परिवार को जमकर पीटा, जिसमें ममता, रजनीश, रविंद्र, कौशल्या और बबलू घायल हो गए। ममता देवी की तहरीर पर पुलिस ने नन्हे, विशाल, राजू व पाती गिरि और दूसरे पक्ष के राजू गिरि की तहरीर पर चमन, रविंद्र, रजनीश और बबलू के खिलाफ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.