आरा, फरवरी 19 -- -भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव में बुधवार की देर शाम हुई घटना -एक को लगी गोली और दूसरा मारपीट में घायल, हिरासत में ले पुलिस कर रही पूछताछ आरा/अगिआंव। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव में बुधवार की शाम नाली में पानी बहने के विवाद दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गये। दोनों पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। दोनों पक्षों की ओर से चार से पांच राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया जा रहा है। फायरिंग में एक पक्ष का एक युवक गोली लगने से जख्मी हो गया। गोली उसकी बायीं हथेली में लगी है। मारपीट में भी दूसरे पक्ष का एक युवक जख्मी हो गया। घायलों में गोली से जख्मी चासी गांव निवासी चासी गांव निवासी पुली सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र कुमार और मारपीट में जख्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.