गंगापार, जनवरी 28 -- क्षेत्र के जमुई गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों मारपीट। जिसमें एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से चोटहिल हो गए। भुक्तभोगी महिला की तहरीर पर सोरांव पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। सोरांव थाना क्षेत्र के जमुई गांव में रविवार को नाली निर्माण को लेकर सीमा देवी तथा मुंशीलाल के बीच में विवाद हो गया। आरोप है कि मुंशीलाल, आदित्य राज उर्फ टापू, मनीष कुमार, पुष्पराज ने भुक्तभोगी सीमा देवी और उसके बेटे अर्पित राज व अमन राज की बेरहमी से पिटाई कर दिया। मामले को लेकर भुक्तभोगी सीमा देवी ने सोरांव थाने में तहरीर देते हुए मुंशीलाल, आदित्य राज, मनीष कुमार व पुष्पराज के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...